Showing posts with label khesari lal yadav. Show all posts
Showing posts with label khesari lal yadav. Show all posts

Friday, 30 September 2016

Bhojpuri Film - होगी प्यार की जीत




खेसारी लाल यादव की फिल्म 'होगी प्यार की जीत' में सभी गाने बेहतरीन
bhojpuri film  'होगी प्यार की जीत'
 

   फेथ इंकॉर्पोरेटिव मूवीज़ के बैनर तले बनी फिल्म 'होगी प्यार की जीत' ७ अकटूबर से सभी सिनेमाघरो में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है .खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबरा द्वारा अभिनीत इस फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे और सभी गाने फिल्म के हर सीन्स के हिसाब से बनाये गए है .हर एक गाना काफी मजेदार और दर्शको की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है .इस फिल्म में एक स्पेशल सांग है जिसमे खेसारी लाल औरत की भूमिका में है .खेसारी तक़रीबन ३ साल के बाद इस फिल्म में औरत के गेटअप में नजर आएँगे. फिल्म के गानो में संगीत अविनाश झा घुँघुरु का दिया गया है और गीत लिखे है प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने.

इसे भी पढ़ें - 


    फिल्म को यु /ऐ सर्टिफिकेट मिल गया है ..निर्माता राहुल कपूर द्वारा निर्माण की गई  इस फिल्म में  .एक्शन,रोमैन्स ,ड्रामा सब देखने मिलेगा यह फिल्म  पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है जो दर्शको के मनोरजन को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है जिसका निर्देशन इस्तियाक शेख बंटी ने किया है .
      काफी अलग तरह से और कई नए इफ़ेक्ट द्वारा बनायीं गई इस फिल्म में एक्शन सीन्स काफी धमाकेदार है  .फिल्म का ट्रैलर काफी पसंद किया जा रहा है और ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार बड़े ही बेसब्री से कर रहे है .फिल्म में खेसारी लाल यादव ,स्वीटी छाबरा के साथ मुख्य  कलाकारों में अवधेश मिश्रा ,राजन  मोदी ,ब्रजेश  त्रिपाठी ,अयाज़  खान ,अनूप  अरोरा ,मनोज  टाइगर ,किरण  यादव ,कृष्णा  कुमार ,पंकज  तिवारी , उज़ैर  खान ,पल्लवी  कोली ,नीलम  पांडेय ,इला  पांडेय ,अपर्णा  पाठक ,संतोष  श्रीवास्तव ,महेश  आचार्य ,इरफ़ान ,संतोष  पहलवान ,प्रमोद शामिल है.

Sunday, 25 September 2016

bhojpuri album kannya beeti bachao abhiyank



खेसारी लाल का 'बेटी बचाओ अभियान एल्बम 'कन्या ' से
khesari lal yadav

    भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोग देश प्रेम के लिए भारतमाता की जय बोलते है और अपनी भक्ति के लिए देवी माँ की पूजा करते है, लेकिन फिर भी कही न कही यह भूल जाते है की जिनकी वे पूजा करते है और इतना सम्मान करते है वह भी आखिर एक औरत ही है जो किसी की बेटी है, बहन है माँ है फिर भी कई लोग अपनी अजन्मी बेटी को माँ के कोख में ही मार देते है. आये दिन कही संस्थाए, कई ऐसे सामजिक कल्याण ग्रुप है जो बेटी बचाओ  इस अभियान को लोगो के बिच लेकर जाकर उन्हें जागरूक करते है.

 
    अब बेटी बचाओ अभियान को अपनी सुरीले आवाज़ से लोगो के बिच जागरूक करने  आ रहे है भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव जो अपनी आनेवाली म्यूजिक एल्बम 'कन्या ' के माध्यम से लोगो के बिच बेटी बचाओ अभियान को जागरूक करेंगे .'कन्या ; यह एल्बम एक देवी गीत है जिसमे खेसारी लाल ने अपनी आवाज़ दी है और इसके गीत प्यारेलाल यादव ने लिखे है जिसे संगीत अविनाश झा घुँघुरु ने दिया है. डी.आर.जे रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह गाना दर्शको के बिच काफी धमाल मचा रहा है. इस एल्बम के निर्माता राज जयसवाल है जिन्होंने कई बेहतरीन एल्बम का निर्माण किया है.