Showing posts with label Song. Show all posts
Showing posts with label Song. Show all posts

Friday, 30 September 2016

Bhojpuri Film - होगी प्यार की जीत




खेसारी लाल यादव की फिल्म 'होगी प्यार की जीत' में सभी गाने बेहतरीन
bhojpuri film  'होगी प्यार की जीत'
 

   फेथ इंकॉर्पोरेटिव मूवीज़ के बैनर तले बनी फिल्म 'होगी प्यार की जीत' ७ अकटूबर से सभी सिनेमाघरो में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है .खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबरा द्वारा अभिनीत इस फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे और सभी गाने फिल्म के हर सीन्स के हिसाब से बनाये गए है .हर एक गाना काफी मजेदार और दर्शको की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है .इस फिल्म में एक स्पेशल सांग है जिसमे खेसारी लाल औरत की भूमिका में है .खेसारी तक़रीबन ३ साल के बाद इस फिल्म में औरत के गेटअप में नजर आएँगे. फिल्म के गानो में संगीत अविनाश झा घुँघुरु का दिया गया है और गीत लिखे है प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने.

इसे भी पढ़ें - 


    फिल्म को यु /ऐ सर्टिफिकेट मिल गया है ..निर्माता राहुल कपूर द्वारा निर्माण की गई  इस फिल्म में  .एक्शन,रोमैन्स ,ड्रामा सब देखने मिलेगा यह फिल्म  पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है जो दर्शको के मनोरजन को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है जिसका निर्देशन इस्तियाक शेख बंटी ने किया है .
      काफी अलग तरह से और कई नए इफ़ेक्ट द्वारा बनायीं गई इस फिल्म में एक्शन सीन्स काफी धमाकेदार है  .फिल्म का ट्रैलर काफी पसंद किया जा रहा है और ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार बड़े ही बेसब्री से कर रहे है .फिल्म में खेसारी लाल यादव ,स्वीटी छाबरा के साथ मुख्य  कलाकारों में अवधेश मिश्रा ,राजन  मोदी ,ब्रजेश  त्रिपाठी ,अयाज़  खान ,अनूप  अरोरा ,मनोज  टाइगर ,किरण  यादव ,कृष्णा  कुमार ,पंकज  तिवारी , उज़ैर  खान ,पल्लवी  कोली ,नीलम  पांडेय ,इला  पांडेय ,अपर्णा  पाठक ,संतोष  श्रीवास्तव ,महेश  आचार्य ,इरफ़ान ,संतोष  पहलवान ,प्रमोद शामिल है.

Tuesday, 27 September 2016

अर्पिता माली ने दी अपनी आवाज



अर्पिता माली ने गीत ‘आईल नवरात्रि’ में दी अपनी आवाज

कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय से दर्शको का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री अर्पिता माली ने हाल ही में नवरात्री के पावन पर्व के लिए एक देवी गीत श्आईल नवरात्री श् के लिए अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड किया है साथ ही इस एल्बम में अपना परफॉरमेंस भी दिया है. माँ सुदामा प्रोडक्शन द्वारा बनायीं गयी इस एल्बम में अर्पिता ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपनी आवाज दी है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे है. इस गाने को रिलीज कर दिया गया है और दर्शक इसमें अर्पिता की आवाज को और उनके अभिनय को काफी पसंद कर रहे है
अर्पिता माली, bollywood news, bhojpuri news, hindi song, bhojpuri song


अर्पिता हमेशा की कुछ कुछ नया अपने दर्शको के मनोरंजन के लिए करती रहती है. फिल्मो के साथ एल्बम, टीवी शोज, स्टेज शोज और अब अपनी आवाज में गाना गा कर दर्शको का मनोरंजन अर्पिता कर रही है.अर्पिता की बहुत जल्द फिल्म श्ये कैसा पेशा श् यह फिल्म जल्द प्रदर्शित होने जा रही है