Showing posts with label Bhojpuri film news. Show all posts
Showing posts with label Bhojpuri film news. Show all posts

Thursday, 17 August 2017

सामने आया "चोर नं0 1" फर्स्ट लुक

सामने आया "चोर नं0 1" फर्स्ट लुक

 चोर नं0 1 का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के तौर पर जारी की गई पोस्टर फ़िल्म के कुछ अलग हट के होने का हिंट करती है। पोस्टर में फ़िल्म के मुख्य अभिनेता हासिम एक शातिर चोर नज़र रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फ़िल्म में हासिम कई हैरत अंगेज़ कारनामे करने वाले हैं।
 स्वतंत्रता दिवस के दिन फ़िल्म से जुड़े लोग फ़िल्म के "चोर नं0 1" की पहली झलक सोशल साइट पर साझा करते हुए दिखे। पोस्टर के माध्यम से ये अपने सुभेच्छाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे थें।
चर्चित भोजपुरी सिनेमा "चोर नं0 1" लगभग बन कर तैयार है। लिक से हटकर एक स्वस्थ कॉमेडी फ़िल्म को ले कर रहे हैं निर्देशक सागर सिन्हा। निर्माता अजय कुमार की फ़िल्म "चोर नं0 1" का पहला पोस्टर रिविल्ड करते ही देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर छा गया।
फ़िल्म के विषय मे सागर सिन्हा बताते हैं की ये फ़िल्म लोगो को हंसा हंसा कर पागल कर देगी। यह एक स्वस्थ मनोरंजक फ़िल्म होगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आपको ढेर सारा संस्पेंस भी देखने को मिलेगा। जय जय काली फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं हासिम खान और स्वेता शर्मा। हासिम इससे पहले कई सीरियल में काम कर चुके हैं और स्वेता दिल्ली की प्रसिद्द मॉडल हैं।
फ़िल्म के सह निर्देशक देव चौधरी ,पी आर सर्वेश कश्यप है। अन्य कलाकारों में रमेश सावंत, सुशांत रौशन, कुंदन सागर, शिव कुमार, मंजू सिन्हा, किस्टो मुखर्जी, मनोज कुमार , कुलदीप, अभिषेक, राकेश कुमार महंत, शम्भू शर्मा, गोपाल आदी दीखेंगे। फ़िल्म के एडिटर सन्नी सिन्हा एवम डी पी सिंटू सिंह हैं। फ़िल्म जल्द ही रिलीज होगी। सर्वेश कश्यप

सामने आया "चोर नं0 1" फर्स्ट लुक

भोजपुरी फिल्म ‘बलमा रंगरसिया’ प्रदर्शन के लिए तैयार


 भोजपुरी सिने जगत में इन दिनो फ़िल्म "बलमा रंगरसिया" चर्चा का विषय बना हुआ है। फ़िल्म के जरिये नवोदित "सुंदरम" भोजपुरी फिल्मो में पदार्पण करने वाले हैं। ट्रेड के लोगो के साथ भोजपुरी दर्शक भी इस अभिनेता को देखने के लिए बेताब है और फ़िल्म के  प्रदर्शन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। गांधी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म का प्रदर्शन अगले माह बिहार झारखंड के सर्वाधिक थिएयरों में किया जाएगा।
फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोड़ शोर से चल रहा है। फ़िल्म से जुड़े सूत्रों की माने तो पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंतिम चरण में है और लीगल कार्यों को निबटा कर फ़िल्म को दशहरा के मौके पर रिलीज करने की तैयारी जोर शोर से चल रही हैै।
फ़िल्म के निर्माता विश्वनाथ पोद्दार हैं। इनके अनुसार फ़िल्म में उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है। उम्दा कहानी और अद्भुत निर्देशन ने इस फ़िल्म को काफी मनोरंजक बना दिया है। फ़िल्म के निर्देशक ओंकार आनंद हैं। निर्माता आगे कहते हैं इस फ़िल्म से मुझे काफी उम्मीदें हैं फ़िल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर वो चीज़ है जिनका दर्शकों को इंतज़ार रहता है। 



 बलमा रंगरसिया स्वस्थ प्रेम कहानी पर आधारित एक मनोरंजक फ़िल्म है जिससे अश्लीलता को दूर रखा गया है। आम भोजपुरी फिल्मों से अलग इसके गीत-संगीत काफी कर्णप्रिय हैं,गीत विश्वनाथ पोद्दार और विदेशी शर्मा ने लिखे हैं जिसे संगीत से सजाया है गणेश एस पाठक ने। वही   पटकथा और संवाद काफी दमदार है जिसे लिखा है सत्येंद्र स्वामी और राम सुंदर गांधी "सुंदरम" ने। फ़िल्म की कहानी भोला बसंत ने लिखी है और फ़िल्म के पी आर सर्वेश कश्यप हैं। यह फ़िल्म अपने निर्माण के समय  से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी शूटिंग बिहार के बेगूसराय और मुम्बई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। आइटम क्वीन सीमा सिंह आइटम डांस करते दिखेंगी। नृत्य निर्देशक गणेश के सपना हैफ़िल्म के मुख्य भूमिका में सुंदरमअमर ज्योति साथ ही सुधीर कुमाररंजना देसाईस्वेता शर्मानीरज यादवअबध ठाकुरआशुतोष खरेअली खानरूपा सिंहभोला बसन्तलवली सिंहअभय शर्मापिंकी सिंहछाया इत्यादि भी अहम भूमिका में दिखेंगे। सर्वेश कश्यप