Showing posts with label Hindi Film. Show all posts
Showing posts with label Hindi Film. Show all posts

Tuesday, 4 October 2016

HINDI FILM - KHALLAS



योगिता राठौड़ की अगली फिल्म 'खल्लास ' जल्द दर्शको के बिच 
योगिता राठौड़ की अगली फिल्म 'खल्लास '
योगिता राठौड़
       जीवीजी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'खल्लास' जो हिंदी के साथ गुजराती में भी बनायीं जा रही है इस फिल्म का मुहूर्त मुम्बई में बड़े धूम-धाम से किया जाएगा. योगिता राठौड़ जो इस फिल्म की निर्मात्री है वे अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्तसाहित है. 'खल्लास' इस फिल्म की कहानी प्रीत प्रकाश शर्मा ने दी है जो बिलकुल ही अलग तरह की कहानी है. यह फिल्म सस्पेन्स थ्रिलर फिल्म है जो बहुत ही अलग तरह से बनायीं जाएगी.

इसे भी पढ़ें –
bollywood film - Sallu ki shadi


    इस फिल्म का निर्देशन अमन खान करने जा रहे है. फिल्म का संगीत काफी बेहतरीन तरीके से तैयार किया जा रहा है. फिल्म का निर्माण दो भाषाओ में किया जा रहा है इसलिए सभी गाने दो भाषाओ में रिकॉर्ड किये जाएंगे. इसलिए गुजराती में संगीत राज सेन और मारू ब्रदर्स द्वारा दिया जाएगा  और हिंदी  गानो के लिए मोन्टी शर्मा द्वारा  बनाये गाने फिल्म में दिए जाएंगे. जो काफी बेहतरीन होंगे .इस फिल्म की कहानी पर अगर रौशनी डाली जाये तो फिल्म में ड्र्ग्स सेवन इस मुद्दे को दर्शाया जाएगा जो पुरे देश के लिए काफी गंभीर मुद्दा है. फिल्म के मुहूर्त के बाद गानो की रिकॉर्डिंग शुरू की जाएगी और सभी कलाकारों के नाम की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें –

Saturday, 1 October 2016

Hindi Film - 'रिसोर्ट'



निशार खान की फ़िल्म 'रिसोर्ट' की शूटिंग शुरू

Hindi Film - 'रिसोर्ट' 'शिवरक्षक' 'सावरिया मोहे रंग दे' ,'सपेरा' और 'किश्मतवाला' अपोजिट रानी चट्टर्जी भोजपुरी फ़िल्मो शूटिंग मालेगांव और इगतपुरी

कई बेहतरिन फ़िल्मो में अपने अभिनय से दर्शको का मनोरंजन करने वाले अभिनेता निशार खान इन दिनों अपनी हिंदी फ़िल्म 'रिसोर्ट' की शूटिंग मालेगांव और इगतपुरी में कर रहे है. इस फ़िल्म की शूटिंग मालेगांव और इगतपुरी के जंगलो में की जा रही है जो कहानी की डिमांड पर फिल्माया जा रहा है. इस फ़िल्म में निशार के अपोजिट तृप्ति राजपूत है. निशार और तृप्ति की जोड़ी पहली बार एक साथ काम कर रही है. इस फ़िल्म का निर्देशन इमरान खान कर रहे है. यह फ़िल्म लोगो को काफी आकर्षित करेगी क्योंकि फ़िल्म में दर्शको के मनोरंजन का हर प्रकार का का मसाला है.
इसे भी पढ़ें –





इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे निशार खान ने कई भोजपुरी फ़िल्मो में अभिनय किया है हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'शिवरक्षक' में निशार खान ने अपनी धमाकेदार अभिनय से काफी वाह वाहिया बटोरी है, इस फ़िल्म में निशार के अपोजिट रानी चट्टर्जी थी और दोनों की जोड़ी को फ़िल्म में दर्शको ने बहुत पसंद किया. 'शिवरक्षक' के साथ फ़िल्म 'सावरिया मोहे रंग दे' ,'सपेरा' और 'किश्मतवाला' यह फिल्में निशार की प्रदर्शित हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें –
bollywood film - Sallu ki shadi