Showing posts with label Bhojpuri Award 21 nov. Show all posts
Showing posts with label Bhojpuri Award 21 nov. Show all posts

Thursday, 17 August 2017

भोजपुरी फिल्म ‘बलमा रंगरसिया’ प्रदर्शन के लिए तैयार


 भोजपुरी सिने जगत में इन दिनो फ़िल्म "बलमा रंगरसिया" चर्चा का विषय बना हुआ है। फ़िल्म के जरिये नवोदित "सुंदरम" भोजपुरी फिल्मो में पदार्पण करने वाले हैं। ट्रेड के लोगो के साथ भोजपुरी दर्शक भी इस अभिनेता को देखने के लिए बेताब है और फ़िल्म के  प्रदर्शन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। गांधी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म का प्रदर्शन अगले माह बिहार झारखंड के सर्वाधिक थिएयरों में किया जाएगा।
फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोड़ शोर से चल रहा है। फ़िल्म से जुड़े सूत्रों की माने तो पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंतिम चरण में है और लीगल कार्यों को निबटा कर फ़िल्म को दशहरा के मौके पर रिलीज करने की तैयारी जोर शोर से चल रही हैै।
फ़िल्म के निर्माता विश्वनाथ पोद्दार हैं। इनके अनुसार फ़िल्म में उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है। उम्दा कहानी और अद्भुत निर्देशन ने इस फ़िल्म को काफी मनोरंजक बना दिया है। फ़िल्म के निर्देशक ओंकार आनंद हैं। निर्माता आगे कहते हैं इस फ़िल्म से मुझे काफी उम्मीदें हैं फ़िल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर वो चीज़ है जिनका दर्शकों को इंतज़ार रहता है। 



 बलमा रंगरसिया स्वस्थ प्रेम कहानी पर आधारित एक मनोरंजक फ़िल्म है जिससे अश्लीलता को दूर रखा गया है। आम भोजपुरी फिल्मों से अलग इसके गीत-संगीत काफी कर्णप्रिय हैं,गीत विश्वनाथ पोद्दार और विदेशी शर्मा ने लिखे हैं जिसे संगीत से सजाया है गणेश एस पाठक ने। वही   पटकथा और संवाद काफी दमदार है जिसे लिखा है सत्येंद्र स्वामी और राम सुंदर गांधी "सुंदरम" ने। फ़िल्म की कहानी भोला बसंत ने लिखी है और फ़िल्म के पी आर सर्वेश कश्यप हैं। यह फ़िल्म अपने निर्माण के समय  से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी शूटिंग बिहार के बेगूसराय और मुम्बई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। आइटम क्वीन सीमा सिंह आइटम डांस करते दिखेंगी। नृत्य निर्देशक गणेश के सपना हैफ़िल्म के मुख्य भूमिका में सुंदरमअमर ज्योति साथ ही सुधीर कुमाररंजना देसाईस्वेता शर्मानीरज यादवअबध ठाकुरआशुतोष खरेअली खानरूपा सिंहभोला बसन्तलवली सिंहअभय शर्मापिंकी सिंहछाया इत्यादि भी अहम भूमिका में दिखेंगे। सर्वेश कश्यप