Showing posts with label bhojpuri film. Show all posts
Showing posts with label bhojpuri film. Show all posts

Thursday, 17 August 2017

सामने आया "चोर नं0 1" फर्स्ट लुक

सामने आया "चोर नं0 1" फर्स्ट लुक

 चोर नं0 1 का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के तौर पर जारी की गई पोस्टर फ़िल्म के कुछ अलग हट के होने का हिंट करती है। पोस्टर में फ़िल्म के मुख्य अभिनेता हासिम एक शातिर चोर नज़र रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फ़िल्म में हासिम कई हैरत अंगेज़ कारनामे करने वाले हैं।
 स्वतंत्रता दिवस के दिन फ़िल्म से जुड़े लोग फ़िल्म के "चोर नं0 1" की पहली झलक सोशल साइट पर साझा करते हुए दिखे। पोस्टर के माध्यम से ये अपने सुभेच्छाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे थें।
चर्चित भोजपुरी सिनेमा "चोर नं0 1" लगभग बन कर तैयार है। लिक से हटकर एक स्वस्थ कॉमेडी फ़िल्म को ले कर रहे हैं निर्देशक सागर सिन्हा। निर्माता अजय कुमार की फ़िल्म "चोर नं0 1" का पहला पोस्टर रिविल्ड करते ही देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर छा गया।
फ़िल्म के विषय मे सागर सिन्हा बताते हैं की ये फ़िल्म लोगो को हंसा हंसा कर पागल कर देगी। यह एक स्वस्थ मनोरंजक फ़िल्म होगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आपको ढेर सारा संस्पेंस भी देखने को मिलेगा। जय जय काली फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं हासिम खान और स्वेता शर्मा। हासिम इससे पहले कई सीरियल में काम कर चुके हैं और स्वेता दिल्ली की प्रसिद्द मॉडल हैं।
फ़िल्म के सह निर्देशक देव चौधरी ,पी आर सर्वेश कश्यप है। अन्य कलाकारों में रमेश सावंत, सुशांत रौशन, कुंदन सागर, शिव कुमार, मंजू सिन्हा, किस्टो मुखर्जी, मनोज कुमार , कुलदीप, अभिषेक, राकेश कुमार महंत, शम्भू शर्मा, गोपाल आदी दीखेंगे। फ़िल्म के एडिटर सन्नी सिन्हा एवम डी पी सिंटू सिंह हैं। फ़िल्म जल्द ही रिलीज होगी। सर्वेश कश्यप

सामने आया "चोर नं0 1" फर्स्ट लुक

Wednesday, 9 August 2017

लोक गायक अभिनेताओं को कड़ी टक्‍कर दे रहे विक्रांत – चिंटू


भोजपुरी फिल्मों के तीसरे दौर के शुरूआत से ही  लोक गायकों का कब्जा हो गया। इसके पूर्व के दो दौरों में विशुद्ध अभिनेता ही भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। लेकिन तीसरे दौर में वही अभिनेता सफल हुए जो अच्छे लोक गायक रहेजो आज तक बरकरार है। हालांकि इस दौर में इन लोक गायक अभिनेताओं को बहुत हद तक विशुद्ध अभिनेता रवि किशन ने चुनौती दीमगर वे भी 2010 के बाद शांत पड़ गए। इस दौरान उन्‍होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्‍मों की ओर रूख कर लिया। रवि किशन के अलावा कोई भी अभिनेता इन लोक गायक अभिनेताओं को चुनौती नही दे पाए।

लेकिन अब विशुद्ध रूप से भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू पांडेय ने दस्‍तक दी हैजिनसे इन लोक गायक अभिनेताओं को टक्कर मिल रही है। दर्शकों को ये अपने अंदाज और अभिनय क्षमता के बल पर पसंद भी आ रहे हैं।  बता दें कि भोजपुरी के तीसरे दौर के शुरुआत ही फ़िल्म "ससुरा बड़ा पैसावाला" से हुई थीजिसमें प्रसिद्ध लोक गायक मनोज तिवारी पहली बार बतौर अभिनेता स्‍क्रीन पर नजर आए। इस फिल्‍म में दर्शकों न सिर्फ उनको पसंद कियाबल्कि फिल्‍म ने  सफलता के झंडे गाड़ दिए।

ये बात 2004 की है। तब से लेकर 2009 तक मनोज तिवारी का ही भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर कब्‍जा रहा।  हालांकि इसी समय मनोज तिवारी को मेगा स्‍टार रवि किशन से चुनौती मिलती रही। कई बार दोनों ने एक साथ भी भोजपुरी सिनेमा के स्‍क्रीन को शेयर करते नजर आए। फिल्में भी सफल रही। फिर 2009 के बाद दिनेशलाल यादव "निरहुआ" ने भोजपुरी फिल्म जगत में इंट्री की। निरहुआ भी लोक गायक थेसो भोजपुरिया दर्शकों ने इन्‍हें भी अपना स्‍टार बना लिया। इसके बाद तो इंडस्‍ट्री में लोक गायकों का नायक बनने का दौर ही शुरू हो गया।

पवन सिंहखेसारीलाल यादवराकेश मिश्राअरविंद अकेला कल्लू जैसे कई लोक गायक भोजपुरिया इंडस्‍ट्री में आए और छा गए। यह सिलसिला अभी तक बरकरार है। लेकिन पिछले दो सालों से इन लोक गायक अभिनेताओं को रवि किशन के बाद विक्रांत सिंह राजपूत और प्रदीप पांडेय उर्फ चिंटू पांडेय से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। विशुद्ध अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का आगमन 2005-06 में दुल्‍हनिया नाच नचाये’ से हुआ। इस फ़िल्म का निर्माता-निर्देशक अजय सिन्हा थेजिन्होंने ससुरा बड़ा पैसावाला’ के जरिये भोजपुरी फ़िल्म उद्योग को फिर से जीवित किया था। फ़िल्म ज्यादा नहीं चलीमगर विक्रांत लोगों तक पहुंचने में सफल रहे। विक्रांत की पहली हिट फिल्‍म थी मुन्ना बजरंगी’, जो उन्‍हें इंडस्‍ट्री में पूरी तरह से स्‍थापित कर दिया।  फिर दूल्हा अलबेला’  से विक्रांत भोजपुरिया दर्शको के आंखों के तारा बन गए। कुरूक्षेत्र’,’सैया तूफानी’ और प्रेमलीला’ ने विक्रांत के करियर को और उंचाईयों पर ले गई। वे आज नंबर वन की रेस में शामिल हैं।

लोक गायक अभिनेताओं को कड़ी टक्‍कर दे रहे विक्रांत – चिंटू bollywood style


विक्रांत आज भोजीवुड के मोस्‍ट स्‍टाइलिस्‍ट और फिटनेस आइकॉन के रूप में जाने जाते हैं। बिग बॉस सीजन 10 में अपनी प्रेमिका  अभिनेत्री मोनालिसा से शादी ने  विक्रांत को भोजपुरी के साथ – साथ हिंदी के दर्शकों के बीच भी प्रसिद्धी दिलाई। उसके बाद हिंदी इंटरनेमेंट चैनल कलर्स की सुप्रसिद्ध नच बलिए’ से विक्रांत की ख्‍याति पूरे देश में फैल गई। इस दौरान उन्‍होंने अपनी नव विवाहित जोड़ीदार मोनालिसा के साथ मिलकर अपने डांस से भी लोगों को ध्‍यान खींचा । आज विक्रांत की कई भोजपुरी फिल्में प्रदर्शन को तैयार हैंजिनमें पाकिस्तान में जयश्री राम’ और नाथुनिये पे गोली मारे 2’  प्रमुख हैं।   

 वहीं, चिंटू का भोजपुरिया पर्दे पर आगमन एक बाल कलाकार के रूप में हुआ था। 2009 में दिनेश लाल यादव निरहुआ की फ़िल्म दीवाने’ में चिंटू बाल कलाकार की भूमिका में थे। उसके बाद 2010 के अंत में फिल्‍म  देवरा बड़ा सतावेला’ से बतौर नायक इंट्री मारी। फ़िल्म में रवि किशन और पवन सिंह भी साथ थे। फ़िल्म को लोगो ने काफी पसंद किया। मगर उससे ज्यादा लाभ चिंटू को नही मिला। सारा क्रेडिट रवि किशन और पवन सिंह ले गए। लेकिन अपने दमदार अभिनय के बल पर चिंटू दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। तब से लेकर 2015 तक चिंटू की कई फिल्में आयी। 2016 में आई फिल्म दीवाने’ और  ‘दुल्हिन चाही पाकिस्तान से’ की अपार सफलता ने चिंटू को नंबर 1 की रेस में पहुंचा दिया। 2017 में भी चिंटू ने जबरदस्त इंट्री मारी। फ़िल्म मोहब्बतें’ और ससुराल’ ने भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सफलता हासिल की।  यह इन लोक गायक अभिनेताओं को सीधे - सीधे चुनौती थी।  रंजन सिन्हा की रिपोर्ट