Saturday 3 September 2016

‘लव बीट्स एण्ड बियाॅण्ड....’


धूमधाम से जारी हुआ म्यूजिक वीडियो



 कुमार प्रोडक्शंस एण्ड बी. प्रयोग इंफोटेन्मेन्ट द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक वीडियो ‘‘लव बीट्स एण्ड बियाॅण्ड-धड़कन में तू है’’ पिछले दिनों एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया। नूतन स्कूल, मार्वे रोड, मालाड (प.), मुंबई के आस्पी सभागार में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में यह संगीत जारी हुआ। इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के निर्माता अशोक शाह (कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट), डाॅ. विजय भावे (बी. प्रयोग) हैं। आठ गीतों वाले इस अलबम में चार गीत डाॅ. विजय भावे (बी. प्रयोग), दो गीत मो. सलीम इदरीशी और दो शुभाशीष उपाध्याय ने लिखे हैं। संगीत रचना डाॅ. राजेश शर्मा और डाॅ. विजय भावे (बी. प्रयोग) की है। रेड रिबन इन्टरटेन्मेन्ट (कमल सिंह) इस अलबम के डिजिटल प्रोमोटर हैं। महान संगीतकार मदन मोहन के प्रशंसक डाॅ. विजय भावे ने उनके जन्म दिन (25 जून) पर यह आयोजन कर उस महान आत्मा को याद भी किया। सन् 2013 में ‘रेनबो’ म्यूजिक वीडियो (टी सीरीज) द्वारा अपने संगीत प्रेम को उजागर करने वाले जाने माने शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. विजय भावे (बी. प्रयोग) का यह दूसरा अलबम है। इस अलबम के वीडियो डायरेक्टर नरपत सिंह राणावत हैं। विरार, नायगांव, पनवेल व मुंबई में फिल्माए गये इस अलबम के माॅडल हैं सागर खान, अर्पिता सिंह, अजीत पंडित, सोनिया शर्मा, सुनील यादव, रेशमा पठान और राज ठाकुर। गायक कलाकार हैं हरिदास रिक नासकर, सांची इंगले, विक्रांत भारतीय, देवांग अहिर राव, रीतू मलिक, रागिनी कवाथेकर, निनाद भट्ट, डाॅ. राजेश। नृत्य निर्देशक मुकेश और कैमरामैन सूचित हैं। इसका एक गीत ‘तू ही मेरी सुबह, तू ही मेरी शाम’ यू-ट्यूब पर जारी हो गया है।  समरजीत

No comments:

Post a Comment